मप्र / पन्ना में घर में सो रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

पन्ना जिले के अजयगढ़ में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। महिला ने इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी अनुसार वारदात धरमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरछी में गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। यहां रहने वाली सजदा पति समीम रात में घर पर सो रही थी। देर रात दो बदमाश घर में दाखिल हुए और महिला पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो हमलावर भाग खड़े हुए। महिला को देखा तो वह लहूलुहान खाट पर पड़ी हुई थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए पन्ना जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार हमला क्यों किया गया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।



Popular posts
ग्राउंड रिपोर्ट / भाजपा कार्यालय में सुबह सन्नाटा, दोपहर में जश्न; कांग्रेस दफ्तर में सिर्फ सुरक्षा कर्मी
संक्रमण के खतरे के बीच मजबूरी / ममता भी लॉकडाउन, 16 और 11 दिन के बच्चों से दूर हुईं दो मां
गूगल ट्रेंड्स / अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे पर पाकिस्तानियों की भी नजर, सर्च कर रहे- ट्रम्प ने पाक पर क्या कहा?
सोशल मीडिया / फोटो पोस्ट करते ही ट्रेंड करने लगीं इवांका, यूजर्स बोले- ताजमहल से भी खूबसूरत दिखती हैं ट्रम्प की बेटी